govtkiyojna

Himachal Pradesh Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024

Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024

Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024

Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024 – राज्य सरकारों के द्वारा समय समय पर राज्य के स्कूली बच्चों के कल्याण के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनायें चलायी जाती रहती हैं | ऐसे ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने हाल ही में राज्य के स्कूली बच्चों के लिए एक योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसका नाम मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना है |

 इस योजना के तहत राज्य के स्कूली बच्चों के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जायेगा | इस आर्टिकल के माध्यम से यह जानते हैं, कि Himachal Pradesh Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024 क्या है ? इस योजना से क्या लाभ प्राप्त होंगे ? और इस योजना के लिए पात्रता क्या है ?

Highlights of Himachal Pradesh Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना
किसके द्वारा शुरू किया गया ? हिमाचल सरकार के द्वारा
राज्य हिमाचल
लाभ राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना |
लाभार्थी हिमाचल राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चे
आधिकारिक वेबसाइट जल्दी ही शुरू की जायेगी |

उत्तराखंड मुख्यमंत्री हुनर योजना

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना क्या है ?

Himachal Pradesh Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024 का शुभारंभ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने 17 अगस्त 2024 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में किया | राज्य सरकार के द्वारा यह योजना राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए शुरू की गयी है | इस योजना के तहत नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों को सप्ताह में एक बार उबले अंडे या फल दिए जायेंगे | बच्चों के लिए ताजे फल उनकी पसंद के आधार पर स्थानीय बाजारों से ख़रीदे जायेंगे |

यह योजना राज्य की मौजूदा मध्याहन भोजन योजना की पूरक होगी | इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र हैं | इस योजना में राज्य के 15181 स्कूल शामिल होंगे और इन स्कूलों के 5,34,293 छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगे |

हिमाचल प्रदेश की सरकार के द्वारा  मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के लिए 2024-25 के बजट में 12.75 करोड़ रूपये आबंटित किये हैं |

मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के उद्देश्य


हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का उद्देश्य राज्य भर के 15,181 स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के पोषण में सुधार करना है। इस कार्यक्रम के तहत, बच्चों को सप्ताह में एक बार उबले अंडे या फल जैसे अतिरिक्त पोषण मिलेंगे, जो वर्तमान में लगभग 5.34 लाख बच्चों को लाभान्वित करने वाले मध्याह्न भोजन का पूरक होगा। इस योजना से बच्चों को अच्छा पोषण प्राप्त होगा |

मुख्यमंत्री यूनिवर्सल जीवन बीमा योजना नागालैंड

Himachal Pradesh Mukhyamantri Bal Paushtik Aahar Yojana 2024 Eligbility (पात्रता)

शिक्षकों को मुफ्त में टैबलेट बाँटे गये |

FAQ

मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना किस राज्य के द्वारा शुरू की गयी है ?

हिमाचल प्रदेश राज्य के द्वारा

मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के तहत किस कक्षा के छात्रों को मध्याह्न भोजन योजन के साथ सप्ताह में एक बार अंडे या फल प्रदान किये जाएंगे?

सरकारी स्कूल के नर्सरी से कक्षा 8 तक बच्चों को

किस राज्य के द्वारा मुफ्त टैबलेट वितरण योजना का शुभारंभ किया गया है ?

हिमाचल

सुखविंदर सिंह सुखू किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं ?

हिमाचल प्रदेश के

HOME PAGE CLICK HERE
Exit mobile version